मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में दो हफ्ते से जलभराव, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

एमएलसी एवं मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में पिछले दो सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंत्री के वार्ड में ही लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसको लेकर नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्मार्ट सिटी के दावों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post