सीवर ओवरफ्लो से बेनियाबाग-हड़हा में बदहाल हालात, दुकानदारों का कारोबार ठप

बेनियाबाग एवं हड़हा क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कें गंदे पानी से लबालब हैं। सीवर का पानी पूरे इलाके में बहने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बदहाल स्थिति के चलते आसपास की छोटी दुकानों पर भी इसका असर पड़ा है और कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं। बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके का जायजा भी ले चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों के मुताबिक गंदे पानी के बीच छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है, जबकि पैदल राहगीरों और वाहन सवारों को दिनभर गिरते-पड़ते आवागमन करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों ने आशंका जताई कि यदि जल्द सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। दुकानदारों ने बताया कि लगातार प्रभावित कारोबार के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने सभासद और नगर निगम समेत संबंधित अधिकारियों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का तत्काल समाधान कराने और क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post