अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मोरारी बापू धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी पहुंचे। वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मोरारी बापू के काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने की जानकारी पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने काशी की आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए बाबा विश्वनाथ की नगरी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
Tags
Trending


