OBC बनिया प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पिलीकोठी क्षेत्र में रविवार को OBC बनिया प्रतिभा सम्मान समारोह-स्नेह मिलन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सहभागिता की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ सामाजिक एकता, आपसी संवाद और समाज के विकास को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। भावना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, खिलाड़ी, गायक, सामाजिक क्षेत्र और व्यवसाय से जुड़े प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सुशील जायसवाल, क्रिकेटर स्वप्निल जायसवाल, डॉ. प्रखर जायसवाल, भानु जायसवाल, डॉ. प्रमोद जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल समेत समाज की कई प्रतिभाएं शामिल रहीं।आयोजक रमाकांत जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर GEN Z को समाज की विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों की उपलब्धियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समाज के अलग-अलग उपसमूहों को एक मंच पर लाकर शिक्षा, साहित्य, खेल, प्रशासन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

रमाकांत जायसवाल ने राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समाज को केवल वोट और आर्थिक सहयोग तक सीमित न रखकर राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और हितों की बात करने वालों का समर्थन किया जाएगा।कार्यक्रम में सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की सामाजिक विरासत को याद करते हुए समाज के उत्थान और देश के विकास पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन स्वस्तिक योग एवं मनोचिकित्सक डॉ. प्रमोद जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान होने के साथ ही समाज और देश का विकास संभव है। आयोजन में सामाजिक प्रतिनिधियों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post