सारनाथ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 2 किलो चांदी और सोने की चेन बरामद

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में पुलिस और SOG की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से करीब दो किलो चांदी की सिल्ली, सोने की चेन, कीमती घड़ी और 5,120 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले ऐसे घरों की पहचान करते थे, जहां लंबे समय से कोई नहीं रहता था। इसके बाद मौका देखकर मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सामान को छिपाकर रखने और उसे बेचने की कोशिश की जाती थी।

सारनाथ पुलिस और SOG की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद चांदी, सोने की चेन और अन्य सामान किन घटनाओं से जुड़ा है। टीम आरोपियों के साथियों और चोरी की अन्य वारदातों में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post