रामनगर थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित सुजाबाद में जमीनी विवाद को लेकर 16 वर्षीय किशोरी और उसके पिता की मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के चंदन पासवान समेत पांच लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। बीच-बचाव के दौरान उसके पिता की भी पिटाई की गई।
पीड़िता की मां पूनम देवी के अनुसार, चंदन पासवान, लोरिक पासवान, अभिषेक पासवान, इंदु देवी और राजमनी देवी ने उनकी बेटी आकांक्षा और पायल के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में गंभीर चोटें आने के बाद किशोरी का इलाज लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि उसके पिता को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
Tags
Trending


