सरदार पटेल की जयंती पर बरेका में एकता का संदेश, राष्ट्र की अखंडता के लिए अधिकारियों- कर्मचारियों ने लिया संकल्प

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर बरेका के प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प दोहराया।




Post a Comment

Previous Post Next Post