तेलियाबाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, 'वल्लभ स्मारिका' का हुआ विमोचन

तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक समिति की ओर से भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मंत्री अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति की ओर से मंचासीन अतिथियों को माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों को भी मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से 'वल्लभ स्मारिका' का विमोचन किया। समारोह में सरदार पटेल के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर सिंह ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post