देवी पूजा के साथ बेटियों का सम्मान भी जरूरी, भारत चेतना ट्रस्ट ने नाटक के ज़रिए किया जागरूक

वाराणसी में भारत चेतना ट्रस्ट की ओर से बेटियों की शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता नाटक का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के बच्चों और टीम के सदस्यों ने प्रस्तुति के जरिए समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने का संदेश दिया। नाटक में बेटियों की शिक्षा, स्वतंत्रता और उनके सपनों को पूरा करने में परिवार व समाज की भूमिका को प्रमुखता से दिखाया गया।

प्रस्तुति में इस बात को उजागर किया गया कि एक ओर समाज में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, वहीं दूसरी ओर कई बेटियों को पढ़ाई और अपनी इच्छाओं के अनुसार जीवन जीने के अवसर नहीं मिल पाते। नाटक के माध्यम से लोगों को इस विरोधाभास पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत चेतना ट्रस्ट ने अपील की कि बेटियों का सम्मान केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें शिक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी पूरा सहयोग दिया जाए।




Post a Comment

Previous Post Next Post