रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला के दौरान पंचवटी मैदान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुंअर अनंत नारायण सिंह का हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत पर हमला कर उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महावत की मौत होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन पंचवटी क्षेत्र में आवागमन रोक दिया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। बेकाबू हाथी को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाथी के काबू में नहीं आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।
Tags
Trending
