वाराणसी। विशेश्वरगंज कतूवापुरा स्थित मां स्कंदमाता के स्थापना दिवस के तृतीय वर्ष के अवसर पर श्री चाक हनुमान भक्त मंडल की ओर से श्री चाक हनुमान मंदिर में वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल मां स्कंदमाता को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद विभिन्न प्रकार के फूलों से मां का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मां के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर तीन बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें देर रात तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ यादव, अर्जुन यादव, अंकित यादव, संदीप यादव, अभिषेक यादव मंटू, बल्लू यादव, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
.png)
.png)

