वाराणसी के सभी ब्लड सेंटरों का निरीक्षण, रक्त की उपलब्धता और सुरक्षित भंडारण की जांच

शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लड सेंटरों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने विभिन्न ब्लड सेंटरों का निरीक्षण कर रक्त एवं रक्त अवयवों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, आवश्यक उपकरणों और अभिलेखों की स्थिति परखी।

निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय, सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सिंह, डॉ. पीयूष राय, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह और डॉ. अतुल सिंह शामिल रहे। इस दौरान डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने आईएमएस, बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तथा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर के ब्लड सेंटरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रक्त की उपलब्धता, उसके सुरक्षित भंडारण, आवश्यक उपकरणों और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की गई। साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्लड सेंटर प्रभारियों को अप्रैल से सितंबर 2026 तक की अद्यतन मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट में कुल वितरित रक्त, बिना एक्सचेंज और एक्सचेंज के माध्यम से उपलब्ध कराए गए रक्त, आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों और स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त का विवरण देना अनिवार्य किया गया है।


सीएमओ डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य ब्लड सेंटरों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के साथ मरीजों को समय पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post