विजयादशमी पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने किया शस्त्र पूजन, दुर्गा सप्तशती का हुआ संपुट पाठ

विजयादशमी के पावन पर्व पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की ओर से मंगलवार को छत्तातले चौक स्थित दुर्गा भवन, लालू सेठ के कटरा में शस्त्र पूजन का आयोजन श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया। वर्ष 1954 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए संस्था ने सनातन संस्कृति, शौर्य और क्षत्रिय गौरव का संदेश दिया।

कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान काशी के विद्वान कृष्ण मोहन शुक्ल और विपिन गर्ग के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न अनुष्ठान में धर्म, शक्ति और परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की गई।

अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने कहा कि कमेटी का यह वार्षिक आयोजन संस्था की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है। विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प को दर्शाता है।

कार्यक्रम में महामंत्री राजू वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गंगाराम जी, सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू, मुरली मनोहर सिंह, कमल कुमार सिंह, किशोर सेठ, डॉ. कैलाश सिंह विकास, अशोक कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद सेठ, शैलेश चंद्र वर्मा सहित कमेटी के संरक्षक, सलाहकार और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post