विजयदशमी पर अन्नपूर्णा मठ में शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण, महंत शंकरपुरी ने दिया शांति और वीरता का संदेश

विजयदशमी के पावन पर्व पर काशी स्थित प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मठ मंदिर में सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। मठ के महंत शंकरपुरी जी महाराज ने विधि-विधान से मां अन्नपूर्णा के ध्वज का आरोहण किया।

इस अवसर पर महंत शंकरपुरी ने कहा कि विजयदशमी पर ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि शांति, वीरता और विजय का उद्घोष है। यह परंपरा सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा काशी सहित पूरे देश पर बनी रहे और सभी का जीवन सुखमय हो।

महंत शंकरपुरी ने पूर्वांचल, काशी सहित समस्त देशवासियों और सनातन धर्मावलंबियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post