दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर चिंतन बैठक, धार्मिक आयोजनों में नियमों के पालन पर जोर

चेतगंज क्षेत्र के नया पान दरीबा प्रांगण में केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्रा के नेतृत्व में चौरसिया दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा 2026 को लेकर चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौरसिया दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष रामजी चौरसिया ने की। इसमें शहर की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर चौरसिया दुर्गोत्सव समिति की ओर से केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्रा का अंगवस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर-हर महादेव और जय माता दी के जयघोष के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्रा ने पूजा समितियों से दुर्गा पूजा, गणेश पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाली समस्याओं को साझा करने और आपसी विचार-विमर्श के जरिए उनका समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समितियां धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गीत-संगीत बजाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि स्तर रखने पर जोर दिया। साथ ही सभी धार्मिक आयोजनों को कानून-व्यवस्था के नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराने की अपील की, ताकि किसी को असुविधा न हो।



समिति के अध्यक्ष रामजी चौरसिया ने खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से समिति को नई ऊर्जा और उत्साह मिला है। बैठक में महामंत्री शैलेश चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया उर्फ बड़कू, संगठन मंत्री राजेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष के. शशिकांत चौरसिया, कृष्ण मोहन चौरसिया, कोषाध्यक्ष श्री बरई सभा काशी, संस्थापक अध्यक्ष दिनेश चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया, बबलू बीसी तथा मीडिया समन्वयक संतोष चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post