संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीएचसी रमना में मरीजों की जांच, बचाव के प्रति किया जागरूक

संचारी रोगों की रोकथाम और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रमना में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 236 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

प्रभारी राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने जलभराव रोकने तथा मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाने की जानकारी दी।

डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूकता, स्वच्छता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। बुखार या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने रोगों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया।

सीएमओ डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग अभियान के माध्यम से लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दे रहा है। पीएचसी रमना में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता अपनाने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने का संदेश दिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post