वाराणसी में नए बस टर्मिनल की तैयारी, चांदपुर में 9 एकड़ जमीन का प्रस्ताव

वाराणसी के चांदपुर में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) को लेकर तैयारी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कृषि अनुसंधान केंद्र ईरी की करीब नौ एकड़ जमीन पर बस टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जमीन हस्तांतरण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद परियोजना के निर्माण की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

चांदपुर में टर्मिनल बनने से शहर के बाहर से लंबी दूरी की बसों के संचालन के लिए अलग व्यवस्था उपलब्ध होगी। यहां से बसों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों और बसों को शहर के अंदर आने की जरूरत कम होगी। इससे दूसरे शहरों और राज्यों के लिए बस सेवा का संचालन भी आसान होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित ISBT से बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने-जाने वाली बसों का संचालन किया जा सकेगा। टर्मिनल के लिए जमीन मिलते ही डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद चांदपुर क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ शहर में बसों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post