कोशलेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ संपन्न, सैकड़ों लोगों ने दी आहुति

वाराणसी। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन (VRPF), काशी प्रांत के तत्वावधान में कोशलपुरी कॉलोनी स्थित कोशलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। कोशलपुरी कॉलोनी विकास समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। यज्ञ के माध्यम से राष्ट्रहित, सामाजिक एकता, समानता और वंचित समाज के उत्थान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन वनवासी एवं नगरीय वंचित समाज के उत्थान और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन का मूल मंत्र ‘मम मंत्रः समानता’ है, जो सभी को समान अवसर और सम्मान देने की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम संजय तिवारी एवं सुरेश कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के अंतिम चरण में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के कार्यों में सहभागिता करने की अपील की।


Post a Comment

Previous Post Next Post