सिंधोरा पुलिस ने पिकअप से 10 पशु बरामद किए, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। सिंधोरा पुलिस ने बुधवार को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 10 पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सिंधोरा बाजार से मवइया की ओर आने वाले पिकअप वाहन UP65 FT 8234 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर चालक ने वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन समेत तीन लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुबारक खान (22), निवासी संदहा, थाना चौबेपुर, वाराणसी, सोनू भारती (36), निवासी मैनुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, आजमगढ़ और छोटक (32), निवासी बराई, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई। वाहन की तलाशी में 09 पड़वा और 01 पड़िया, कुल 10 भैंसा-भैंस जीवित बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पशुओं को वाहन में ठूंस-ठूंसकर बांधा गया था। पूछताछ में मुबारक खान ने बताया कि पशुओं को जौनपुर के बराई गांव से लादकर वाराणसी ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने मामले में थाना सिंधोरा में मु0अ0सं0 0179/2026, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post