वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को बीएचयू के छित्तुपुर गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों के संबंध में उनकी बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही वाराणसी में पुनः लोकसभा चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का मुद्दा उठाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कांग्रेस इससे पहले भी वाराणसी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पुनः चुनाव और स्वतंत्र जांच की मांग कर चुकी है।
कार्यक्रम का संयोजन सिद्धार्थ केशरी, प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया। प्रदर्शन में महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


