सिगरा में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 12,030 रुपये नकद बरामद

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, एसी की कॉपर ट्यूब, अन्य सामान और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन और 12,030 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को 13 अक्टूबर 2026 को नगर निगम एनईआर ग्राउंड के पास स्थित एक पुराने खंडहर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, फातमान रोड स्थित एसएन रेफ्रिजरेशन दुकान के मालिक ने 11 अक्टूबर को सिगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लेनोवो लैपटॉप, कॉपर पाइप, वाई-फाई डीवीआर और कैश काउंटर से करीब 25 से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ इम्मू, मेराज अंसारी, आमिर अंसारी, प्रिंस चौरसिया, साहजेब और राशिद खान के रूप में हुई है। सभी आरोपी सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा और बादशाहबाग कॉलोनी के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चोरी का सामान और 12,030 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post