इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में 14 अक्टूबर को होगा 17वां बाल मैत्री दिवस, 20 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल

वाराणसी। नगवां, लंका स्थित इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में बुधवार, 14 अक्टूबर को 17वें बाल मैत्री दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘विकसित भारत’ रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आपसी मित्रता, सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय पिछले 16 वर्षों से लगातार बाल मैत्री दिवस का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से लगभग 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें गोलगप्पे, चाट, पकौड़े, इडली, डोसा, चाउमीन, बर्गर और पिज्जा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल होंगे। इसके अलावा गुब्बारे, खिलौने, फेस पेंटिंग और टैटू बनाने जैसी गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बाल मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यापार संचालन, लेन-देन, ग्राहक व्यवहार और प्रबंधन की जानकारी मिलेगी। इससे उनमें आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी सिंह होंगी। पत्रकार वार्ता में विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, शैक्षिक सलाहकार जयंती सामंत, उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी और हेड मिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बाल मैत्री दिवस बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए मित्र बनाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post