महान अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर वाराणसी डर्बी शायर क्लब की ओर से पीतरकुंड स्थित प्राचीन कुंड पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान नाना पाटेकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत के साथ आम जनता में भी शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने अभिनय के माध्यम से समाज और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में आम जनता की समस्याओं, व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों की झलक देखने को मिलती थी।
शकील अहमद ने कहा कि नाना पाटेकर ने करीब 80 फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। क्लब की ओर से ऐसे महान कलाकार को शत-शत नमन किया गया।
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हमेशा देश की आन, बान और शान को अपने अभिनय के माध्यम से सामने रखते रहे। नाना पाटेकर का वास्तविक नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से श्रद्धांजलि व्यक्त की जा रही है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विक्की यादव, हैदर मुलाई, मोहम्मद सलीम, प्रांजल यादव, निक्की चिंटित बनारसी, गोपाल यादव, शंभू यादव, अमजद अली, बबलू जायसवाल और आदिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


