बागेश्वरी दुर्गा पूजा पंडाल में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का शौर्य, फायर और लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा की धूम है। इसी क्रम में बागेश्वरी दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर आधारित विशेष प्रस्तुति के साथ भव्य फायर और लेजर शो का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां दुर्गा के जयकारों के बीच पंडाल में देशभक्ति का उत्साह भी देखने को मिला।

पंडाल में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और लेजर तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, भव्य फायर शो ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पंडाल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ विशेष प्रस्तुति का आनंद लिया। शाम होते ही पंडाल में भीड़ बढ़ने लगी और देर तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का प्रयास किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में शो को लेकर उत्साह नजर आया। धार्मिक अनुष्ठानों, आकर्षक सजावट और आधुनिक तकनीक से सजे पंडाल में भक्ति और देशप्रेम का माहौल बना रहा। बागेश्वरी दुर्गा पूजा पंडाल की यह विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post