BHU की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर पर FIR

काशी हिंदू विश्वविद्यालय  की दो महिला प्रोफेसरों से सुंदरपुर स्थित बृज एन्क्लेव में फ्लैट बुकिंग के नाम पर 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मई 2021 में दोनों ने बिल्डर अविनाश उपाध्याय के प्रोजेक्ट में एक-एक फ्लैट बुक कराया और 15-15 लाख रुपये दिए। समझौते के अनुसार जून 2022 तक फ्लैट का निर्माण पूरा कर कब्जा दिया जाना था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी दोनों को फ्लैट नहीं मिल सके।

शिकायत के मुताबिक, दोनों प्रोफेसरों ने बिल्डिंग के दूसरे तल पर फ्लैट बुक कराए थे, लेकिन संबंधित फ्लैट अब तक अधूरे हैं। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर बिल्डर ने 15-15 लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। करीब एक महीने बाद दोबारा दिए गए चेक भी बैंक से वापस हो गए। शिकायतकर्ता डॉ. रीता सिंह के अनुसार, पिछले करीब दो वर्षों से बिल्डर का फोन भी बंद है। इस मामले में BHU की शिक्षिका डॉ. शबनम ने भी 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

चेक बाउंस होने के बाद चितईपुर पुलिस ने बिल्डर अविनाश उपाध्याय, उसके भाई कालिंदी उपाध्याय, ऋषिकेश उपाध्याय और उनकी मां के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post