बरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन के तहत प्रशासन भवन के स्वागती हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कामकाज में ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया गया।

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ है। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और पारदर्शिता को संस्थागत व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाने के संदेश पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल और प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। सप्ताह के आयोजन के माध्यम से बरेका में ईमानदार कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने और जनविश्वास मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post