एक महीने से टूटी पड़ी रामकुंड पोखरे की दीवार, अब तक नहीं हुई सुनवाई

वाराणसी के वार्ड नंबर 53 में रामकुंड पोखरे के पास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां पोखरे की बाउंड्री वॉल एक महीने से अधिक समय से टूटी पड़ी है, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने की पहल नहीं हुई है। दीवार के नजदीक स्ट्रीट लाइट का खंभा भी लटका हुआ है। आसपास करीब आधा दर्जन मकान होने के कारण स्थानीय निवासियों को हर समय किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी मिलने पर सभासद और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल्द काम कराने की बात कही थी, लेकिन आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि दीवार और खंभे की मरम्मत में देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post