छोटे गैस सिलेंडर से सिर पर वार कर युवक की हत्या, दो आरोपियों की तलाश

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया स्थित किसान चौक निवासी 28 वर्षीय अंकित राजभर की शनिवार रात पांच लीटर के छोटे गैस सिलेंडर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना कोनिया घाट स्थित मौर्या किराना की दुकान के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने निकले अंकित का सामना किशन विश्वकर्मा उर्फ बूढ़े से हुआ। आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर किशन ने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर सिलेंडर से अंकित के सिर पर कई वार कर दिए। 

गंभीर हालत में परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।अंकित मजदूरी कर अपने दिव्यांग बड़े भाई के परिवार का भरण-पोषण करता था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post