वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्पाइसजेट की विमान सेवाएं परिचालन संबंधी कारणों से प्रभावित हो रही हैं। पुणे और वाराणसी के बीच संचालित होने वाली उड़ानें 14 नवंबर तक बंद रहेंगी। वहीं, दिल्ली से वाराणसी आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-9033 भी निर्धारित समय से विलंबित रही। इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
पुणे से वाराणसी आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-525 दोपहर 3:44 बजे पहुंची, जबकि वाराणसी से पुणे जाने वाली उड़ान संख्या SG-526 ने शाम 4:20 बजे उड़ान भरी। स्पाइसजेट के मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि परिचालन संबंधी समस्या के चलते पुणे-वाराणसी रूट की उड़ानें 14 नवंबर तक स्थगित की गई हैं। दिल्ली-वाराणसी की उड़ान भी इसी तरह की समस्या के कारण प्रभावित रही।
Tags
Trending
