सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, 62 टीमें दिखाएंगी दमखम

नेवादा, जल्हूपुर स्थित सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में रविवार को 7वीं जूनियर राष्ट्रीय एवं 6वीं फेडरेशन कप सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 62 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देशभर से खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं।

एक से तीन नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य सेस्टोबॉल खेल को प्रोत्साहित करना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन नवंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।आयोजन में वाराणसी सेस्टोबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रियेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रदीप यादव तथा सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल के अध्यक्ष रविनंदन तिवारी की भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post