पंडित बाबूराव विष्णु पराड़कर की जयंती पर संगोष्ठी, आदर्श पत्रकारिता और वर्तमान चुनौतियों पर हुई चर्चा

हिंदी पत्रकारिता के युगपुरुष पंडित बाबूराव विष्णु पराड़कर की जयंती पर काशी पत्रकार संघ की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘पराड़कर जी की पत्रकारिता, आदर्श और वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में देश के जाने-माने साहित्यकार एवं नागरी प्रचारिणी महासभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल, साहित्यकार डॉ. इंदीवर पांडेय, प्रोफेसर श्रद्धानंद और डॉ. नरेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने बताया कि संगोष्ठी में पराड़कर जी के दौर की पत्रकारिता, आजादी से पहले पत्रकारिता के मिशन और विचारधारा के साथ वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों पर सार्थक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि युवा पत्रकारों को अपनी भाषा और वर्तनी की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को बिना पुष्टि और जल्दबाजी में प्रसारित नहीं करना चाहिए। पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की जांच और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post