वाराणसी में नगर निगम की कार्रवाई से नाराज ठेला व्यापारियों का हंगामा, गुस्से में फेंका सामान

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सड़क किनारे ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले व्यापारियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी आए दिन उन्हें परेशान करते हैं और कारोबार के दौरान ठेला हटाने के लिए पहुंच जाते हैं। इससे नाराज एक व्यापारी ने अपना तैयार सामान, सब्जियां और कचौड़ी सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। गुस्से में उसने अपना ठेला भी वहां से हटा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही कार्रवाई से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है।

घटना के बाद नाराज व्यापारी अपनी शिकायत लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन रविवार होने के कारण कार्यालय बंद मिला। इससे व्यापारियों की नाराजगी और बढ़ गई। उनका सवाल था कि जब रविवार को कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं हैं, तो कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए क्यों भेजा गया? व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें रोजाना परेशान किया जाता है और उनसे पैसों की मांग की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post