मुगलसराय में नारायण दास सर्राफ एंड संस ज्वैलर्स के नए और भव्य शोरूम का उद्घाटन 1 नवंबर को मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की मौजूदगी में हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शोरूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और आभूषण प्रेमी शामिल हुए। नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।
शोरूम को आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक डिजाइन के मेल के साथ तैयार किया गया है। यहां शादी-विवाह के लिए खास ब्राइडल कलेक्शन के साथ युवाओं के लिए हल्के और ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन भी देखने को मिलेंगे। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज 5 प्रतिशत रखने का विशेष ऑफर दिया गया है। शोरूम में हॉलमार्क प्रमाणित सोने के आभूषणों के साथ ही हीरे और चांदी के गहनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के आभूषण उपलब्ध कराने के साथ भरोसेमंद रिश्ता कायम करना है। उन्होंने नए शोरूम के जरिए ग्राहकों को शानदार खरीदारी का अनुभव देने की बात कही। समारोह के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने शोरूम के इंटीरियर और ज्वेलरी कलेक्शन की सराहना की। नारायण दास सर्राफा परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए शहरवासियों को नए शोरूम में आने के लिए आमंत्रित किया।


