विद्युत संघर्ष समिति ने एक दिन पहले हड़ताल को वापस ले लिया। बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया जिसके बाद बिजली कर्मी काम पर लौटेंगे ,बैठक में शैलेश दुबे ने घोषणा की। आज से बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी।ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो उसे शीघ्र संचालित किया जाए जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर ना हो वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्यवाही को वापस लिया जाएगा।
आपको बता दें कि विद्युत विभाग की हड़ताल के चलते आम जन जीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया है विद्युत और पानी की व्यवस्था पूरी तरीके से शहर भर में चरमरा गई है। कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए थे और लगातार विरोध प्रदर्शन जारी था इस बीच बैठक की गई जिसमें विद्युत कर्मियों को मिले आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल को 65 घंटे बाद खत्म किया