यूपी के जौनपुर जिले का खुटहन बाजार रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक चाय की दुकान पर पर बैठे इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। इंटर कॉलेज के प्रबंधक की जान बाल-बाल बची।
गोलीबारी की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। गोली चलने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। उधर, बदमाश मल्हनी की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। फायरिंग क्यों की गई इसका भी कारण नहीं पता चल पाया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। गोलीबारी की घटना से बाजार के लोग सहम उठे हैं।
Tags
Trending
