भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल राम नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत वृहद स्वास्थ्य शिविर का कैंप मलिन बस्ती पंचवटी मैदान रामनगर में लगाया गया। जिसमें लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल रामनगर से डॉक्टर अभिजीत श्रीवास्तव एवं उनकी पूरी टीम कैंप में उपस्थित होकर वर्तमान में चल रहे वायरल फीवर एवं शुगर, हिमोग्लोबिन व अन्य जांच कर दवा वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो महानगर मंत्री विवेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ विवेक सिंह, विवेक दुबे, सुनील श्रीवास्तव, चंदन जायसवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता वह आम जनमानस उपस्थित रहे।
Tags
Trending
