काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यालयों में प्रवेश के लिए आज बायोलॉजी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीसरे दिन भी 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षाएं हुई। परीक्षा के दौरान काफी मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान ना पड़े।
ग्यारहवीं कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं वाराणसी विभिन्न विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। बता दें कि बीएचयू में प्रवेश परीक्षाएं 26 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जा रही हैं। जिसमें लाखों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने दूर-दूर से पहुंच रहे है। आज हुई प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि आज की परीक्षा काफी कठिन रही। बायोलॉजी परीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा कठिन रसायन विज्ञान लगा फिलहाल हम लोग परीक्षा की तैयारी करके आए हैं और उम्मीद है कि इस बार परीक्षा में हम लोग सफल होंगे। परीक्षा देने के लिए कई जनपदों से हजारों की संख्या में परीक्षार्थी तथा उन्हें परीक्षा दिलाने के लिए उनके अभिभावक पहुंचे थे।
