वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा सप्तमी के संध्या आरती में तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र के नेतृत्व में मां गंगा की प्रतिमा के समक्ष विशेष गंगा आरती की गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। अस्सी घाट पर सात अर्चकों द्वारा हरा वस्त्र धारण कर विशेष गंगा आरती की गई। भक्ति गीतों के बीच में सभी श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर और गीतों को गुनगुना कर मां गंगा की वंदना की।
आरती से पूर्व हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं से गंगा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई और मां गंगा की अविरल कहानी को भी भक्तों को सुनाया गया। अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने बताया कि आज गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई हैं। आज इनका मध्यान्ह काल में उत्पत्ति बताया गया है। हम सभी ने आज मां गंगा की विशेष गंगा आरती की उन्हें विशेष मेवा मिष्ठान का भोग लगाया।
