प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा पुष्करालु में आए तीर्थयात्रियों को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर आज श्री काशी तेलुगू समिति द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा ने बताया कि 29 अप्रैल को शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा ।
इस आयोजन का नाम "काशी तेलुगू संगमम" दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे। पीएम के संबोधन का तेलुगू में भी अनुवाद किया जायेगा।
Tags
Trending
