दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में पांच दिवसीय शीतला महोत्सव के पांचवी और अंतिम निशा माता शीतला का भव्य श्रृंगार गायन वादन नृत्य के साथ मनाया गया। माता शीतला को पंचामृत स्नान कराकर षोडशोपचार विधि से पूजन पंडित पं अभिषेक पांडेय, पं सतीश पांडेय ने किया। माता की आरती पं अविनाश पांडेय ने किया।
भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक गीतकार कन्हैया दुबे के संयोजन व संचालन में धीरज पांडेय व साथी कलाकारों के फ्लूट के मधुर धुन से भजन वादन किया। ख्यातिलब्ध कत्थक नृत्यांगना डॉ. ममता टंडन की शिष्या मांडवी सिंह शांभवी सेठ व सौरव मिश्रा ने देवी स्तुति राधा कृष्ण पर आधारित गीत पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। गायन व हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र तबले पर गौरव मिश्रा, बांसुरी पर सुधीर गौतम ने साथ दिया। डॉ विजय कपूर, सुल्तानपुर के राजेश तिवारी रत्न,मयंक मिश्रा ने अनेक भजन प्रस्तुत किये। भजन सम्राट नंदू मिश्रा ने पूरे पारंपरिक परिधान में श्री गणेश की स्तुति करते हुए देवी गीतों की झड़ी लगा दी। तबले पर बलराम मिश्रा ढोलक पर नसीम विशाल पैड पर विवेक बैंजो पर जियाराम आर्गन पर योगेंद्र संतोष में कुशल संगत किया। अन्य कलाकारों मे देर रात्रि तक अंशिका सिंह पिंकी मिश्रा वीरेंद्र वीर सुरेंद्र सिंह दीक्षा पटेल ने अपनी हाजिरी लगाई। वही इस अवसर पर पत्रकारो का महन्त परिवार द्वारा सम्मान किया गया। जिसमे के. टीवी के संवाददाता अन्नू श्रीवास्तव को माता की चुनरी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।