मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने उत्सव के रूप में सुना मन की बात कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100वें अध्याय को उत्सव की तरह सुनने के लिए मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान ने लमही के सुभाष भवन में विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संत, मौलाना, मुस्लिम महिलाएं, दलित समुदाय के लोग, घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं ने भागीदारी की। मन की बात सुनने के लिए मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने प्रधानमंत्री के गैर राजनीतिक उद्देश्यों से सबको अवगत कराते हुए 100वें अध्याय को सुनने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास ने अपनी स्वीकृति दी।

\मन की बात सुनने के बाद विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर कई विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ सेवा को अपनाया, जिससे समाज को केवल स्वार्थी लोग नहीं बल्कि सेवा करने वालों का एक समूह मिला। राष्ट्र के प्रति भक्ति बढ़ी और देश की चिंता करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई।इस कार्यक्रम में नजमा परवीन, डा० मृदुला जायसवाल, ज्ञान प्रकाश, जय प्रताप सिंह, खुशी भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी आदि लोगों ने भाग लिया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post