रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों ने गुलाबबाग, सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का शतकीय एपिसोड सुना।पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात के जरिए हर महीने देशवासियों के अद्भुत दर्शन करने को मिला।पीएम मोदी ने जल संवर्धन के लिए देशवासियों को तालाब बनाने का आभार व्यक्त करते समय भावुक हो गए।
उन्होंने कहा कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान से "सेल्फी विथ डॉटर" प्रचलित हो गया, इस कारण हरियाणा में जेंडर के प्रतिशत में काफी सुधार हुआ है। पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर परेशान है, मन की बात एक ऐसा प्रयास है यह जिसके प्रति देशवासी काफी जागरूक हुए हैं।यूनेस्को ने 100वीं मन की बात के लिए पीएम मोदी को बधाई दी, साथ ही शिक्षा एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर यूनेस्को ने भारत की सराहना की।पार्टी कार्यालय में मन की बात सुनने के दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, साधना वेदांती, एडवोकेट अशोक कुमार, इंजीनियर अशोक यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
