नृत्य विभाग,संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पण्डित रामदयाल शर्मा का स्वांग (नौटंकी) पर व्याख्यान विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया। व्याख्यान का आरंभ मां सरस्वती एवं पं महामना मदनमोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
इसके पश्चात् नृत्य विभागाध्यक्ष डा.विधि नागर ने वक्ता का परिचय दिया । संकाय प्रमुख प्रो. के शशि कुमार ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया व्याख्यान का आरम्भ पद्मश्री पण्डित रामदयाल शर्मा ने १००वर्षो से पूर्व अपने परिवार में चली आ रही रासधारी घराने की स्वांग की परम्परा को छात्रों को बताया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वांग की विभिन्न शैली को अपने स्वांग की प्रस्तुति से बताया। हाथरस और कानपुर की नौटंकी की शैली में अन्तर को स्पष्ट किया।
Tags
Trending
