गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में परिवार के साथ प्रसिद्ध गायक पंकज उधास पहुंचे उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया साथ ही मां भगवती की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए।
कभी सेल्फी लिए तो कभी तस्वीरें की खींचते नजर आए साथ हीं गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्रम व प्रसाद देकर स्वागत किया वो लगभग एक घंटे तक द्शाश्वमेध घाट पर मौजूद रहे। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं व पर्यटकों को जैसे ही आभास हुआ की उनके बीच प्रसिद्ध गायक पंकज उधास मौजूद है तो सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
Tags
Trending
