अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने वाराणसी के भगवानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वाँ संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैर राजनीतिक तरीके से अपने मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर बातें रखी। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात के 100 संस्करणों में बेबाक तरीके से प्रेरणादायी बातों को देश के सामने रखा। लोगों के जीवन सफलता में यह बातें महत्वपूर्ण रूप से प्रेरणादायक साबित हो रही है। देश के लोगों से अपील है कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में जो प्रेरणादायक बातें कहीं है उसे वह अपने जीवन में उतारे।पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या की तरह काशी और अन्य शहरों में हेलीकॉप्टर की सुविधा प्रदान कराने। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काशी,अयोध्या, प्रयागराज जैसे विभिन्न शहरों में पर्यटन विभाग हेलीपैड बना कर पर्यटन की सुविधा देंगे ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बाबा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाए जाने के बाद पर्यटन की अपार संभावनाएं प्रदेश में उभरकर सामने आयी हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जयवीर सिंह ने दावा किया कि वह सभी सीटों पर बेहद ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी बेहतर परिणाम लेकर आएगी। साथ ही उन्होंने मन की बात सुनने आए सभी लोगों से अपील की की काशी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।इसी क्रम में करौंदी वार्ड न0 33 श्याम भूषण शर्मा ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ व सुसुवाही वार्ड न. 39 ,के प्रत्याशी सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू भी अपने चुनावी कार्यालय पर अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मन के बात कार्यक्रम को सुना वही सिरगोवर्धन पुर से गीता सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना ।
