नाटी ईमली स्थित रूद्रा काम्प्लेक्स में 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाली श्री राम कथा उपलक्ष्य में कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मानस विदुषी देवी चंद्र कला अयोध्या धाम के द्वारा राम कथा सुनाई जायेगी वही शोभायात्रा में 101 महिलाएं लाल परिधान में सर पर कलश लेकर चल रही थी। बड़ी संख्या में पुरूष भी जय जय कार के उद्घोष के साथ हाथो में ध्वज लेकर चल रहे थे।
घोड़े पर चल रहे भगवान स्वरूप आकर्षण के केंद्र थे यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें प्रमुख रूप से राधेश्याम गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि, संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।