स्वावलम्बी महिला व्यापार संगठन द्वारा वैशाखी उत्सव च डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती रामकटोरा स्थित होटल में सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि मीना चौबे प्रदेश मंत्री विशिष्ट अतिथि नीशा यादव एवं डॉ० अंशु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।
तत्पश्चात अतिथिगण ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० सरिता त्रिपाठी, संचालन मंजू गौतम एवं धन्यवाद निति भटनागर ने किया। इस अवसर पर दोबारा प्रदेश मंत्री बनने पर मीना चौबे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजाबी गीतों में जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनी, रश्मि, साधना, रजनी, कंचन, बन्दना, विनिता, आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।