गंगा सेवा निधि द्वारा स्वच्छ गंगा, स्वच्छ काशी, स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित और समर्पित गंगा दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन दशाश्वमेध घाट पर हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी, राज्यसभा सांसद, भारत सरकार नई दिल्ली एवं अभ्यागत अतिथियों द्वारा गंगा सेवा निधि के संस्थापक स्व0 पं0 सत्येन्द्र मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का गंगा सेवा निधि के 11 अर्चको द्वारा भगवती माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन कराया गया। इसी क्रम में संस्था के 11 अर्चको एवं रिद्धी-सिद्धी के रूप में 22 कन्याओं द्वारा भव्य भगवती माँ गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। 11,001 दीप मालाओं व दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया व घाटों पर फैली दीपों की रोशनी देश-विदेश से आये हजारों सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ गंगा की अवतरण पर प्रस्तुती भारतीय शास्त्रीय लोक संगीत गायिका मैथलि ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, आयाची ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुत की गयी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुकेशी ऋषभ द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत कुमार सिंह ने किया।

