लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 298वी जयंती के अवसर पर पाल विकास समिति वाराणसी के द्वारा अहिल्याबाई घाट से कलश यात्रा निकाली गयी। सर्वप्रथम पाल समाज के द्वारा अहिल्याबाई घाट पर स्थित अहिल्याबाई जी द्वारा स्थापित अहिलेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक किया गया।
उसके बाद अहिल्याबाई घाट से कलश यात्रा निकालकर गौदोलिया से बांसफाटक होते हुये बाबा श्री काशी का जलाभिषेक किया गया।वाराणसी के पाल समाज के लोगों के अलावा अन्य जिलों से भी पाल समाज के लोगों की उपस्थिति रही। कलश यात्रा में सुबाष पाल, संतोष पाल, संजय पाल, ओमप्रकाश पाल इत्यादि लोग शामिल थे।
Tags
Trending
