पत्रकारिता विभाग बी. एच. यू. के छात्रों द्वारा पिछले 7 दिनों से एच. ओ. डी. के बर्खास्तगी हेतु चल रहे धरने में सातवें दिन की शाम को छात्रों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया । इस कैंडल मार्च की समाप्ति कुलगीत के साथ हुई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि "बीएचयू कुलगीत विश्वविद्यालय के स्थापना के उद्देश्य तथा इस संस्थान के आदर्शों का परिचायक है। कुलगीत विश्वविद्यालय की गरिमा व अस्मिता का पर्याय है। इस प्रदर्शन के माध्यम से हम सभी विश्वविद्यालय की गरिमा बचाने हेतु पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष के बर्खास्तगी की मांग करते हैं।विभागाध्यक्ष का आचरण विश्वविद्यालय की गरिमा के प्रतिकूल है।ये विभाग में आदर्श वातावरण बना पाने में असफल हैं।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि एच.ओ. डी. के अशिष्ट आचरण के इतने वीडियो वायरल होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन विभागाध्यक्ष के इशारे पर ही चल रहा है। प्रशासन छात्रों से पिछले 7 दिनों में एक बार भी बात करने नहीं आया जबकि वह एच. ओ. डी. के साथ आकर विभाग खुलवाने की कोशिश कर चुका है।
